गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- खानपुर। करमपुर गांव में मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। गांव के करमपुर-बिहारीगंज मार्ग पर नालियों की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी रास्ते में भर गया है, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अनिल पाण्डेय ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर पानी भरा रहता है और कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी। अब इसे दिखवाकर जल्द कार्र...