गाजीपुर, अगस्त 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम के खिलाड़ी अजीत यादव और आशु मौर्य का चयन पुरुष जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से करमपुर सहित पूरे गाजीपुर जिले में खुशी का माहौल है। जूनियर एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होगा, जहां भारतीय टीम एशिया की मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबला करेगी। अजीत और आशु ने मेघबरन सिंह स्टेडियम में नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिला। दोनों खिलाड़ियों की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि वे किसान परिवार से आते हैं। ईटहा निवासी आशु मौर्य और भदैला मठिया निवासी अजीत यादव के पिता खेती-बाड़ी...