चाईबासा, मार्च 12 -- गुवा । किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार 11 मार्च की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान दीपक पूर्ति (लगभग 22 वर्ष), पिता पावल पूर्ति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पूर्ति अपनी पत्नी के साथ करमपदा गांव स्थित रेलवे के एक पुराने भवन में रह रहा था। बुधवार रात किसी समय उसने पत्नी की साड़ी के सहारे फंदा बनाकर उसी भवन के अंदर फांसी लगा ली। ग्रामीणों के अनुसार कुछ बच्चे खेलते हुए घर के पास पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा तो दीपक को फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.