गया, फरवरी 11 -- आमस की करमडीह पंचयात वार्ड नौ के पंच सरजू दास (60) की मौत बुधवार की रात हो गई। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पैसे के अभाव में परिजनों स्थानीय चिकत्सक से इलाज करवा रहे थे। डॉक्टर के अनुसार उनका शुगर लेवल संतुलित नहीं रह पा रहा था। इनकी मौत के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूर्व उपमुखिया खुर्रम खान, गुड्डन खान, सतेंद्र चौधरी, राजू पासवान, उदय सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.