भभुआ, मार्च 30 -- रामपुर। सबार-चेनारी पथ में करमचट थाना से सटे पूरब में जलजमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बहादुर पासी, लालबाबू पासी, शंकर साह ने बताया कि जलनिकासी का प्रबंध नहीं किए जाने से करीब 50 घरों से निकलनेवाला गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। यह पथ रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड को जोड़ता है। बाइक व साइकिल चालों को गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। फोटो- 30 मार्च भभुआ- 0 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के करमचट थाना के सटे पूरब हिस्सा में जमा घरों से निकलनेवाला गंदा पानी। फुटपाथ पर बालू रखने से हादसे की आशंका भगवानपुर। प्रखंड की भगवानपुर-भभुआ सड़क में स्थित परमालपुर के पुराने पेट्रोल पंप के आसपास फुटपाथ पर बालू का ढेर अक्सर लगाया जाता है, जिससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण सुभाष मिश्रा का कहना है कि इससे कभी ...