रांची, मार्च 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति झारखंड के तत्वावधान में रविवार को करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. करमचंद भगत की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विद्यार्थियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रो. रामनारायण भगत, अंजू नीलम भगत, सुशील उरांव, बिरसा उरांव समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.