करबन नदी के संरक्षण को नगर पंचायत में युवाओं ने रखे विचार
हाथरस, जून 4 -- सादाबाद। करबन नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए क्षेत्र के जागरूक युवाओं द्वारा शुरू किए गए अभियान को अब प्रशासन और नगर पंचायत का भी सहयोग मिलने लगा है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के निरीक्षण और दिशा-निर्देशों के बाद बुधवार को नगर पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नदी संरक्षण अभियान से जुड़े युवाओं को बुलाया गया। बैठक में करबन नदी की सफाई, संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। युवाओं ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास जैन को अपने सुझाव देते हुए नदी के दोनों किनारों से गंदगी हटाकर भूमि को समतल कराने तथा वहां पौधरोपण कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे नदी तट पर्यावरण अनुकूल बनेगा और लोगों को टहलने व समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। युवाओं ने नदी में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.