बुलंदशहर, मई 9 -- सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव पीरबियावानी में चौधरी ताराचंद सिंह के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व प्रेमराज भाटी ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए गांव पीरबियावानी निवासी अजय चौधरी को सर्वसम्मति से ग्राम अध्यक्ष पद पर मनाेनीत किया गया है। मौके पर मलखान सिंह यादव, दया प्रधान, अनिल सिंह, झम्मन सिंह, राजकुमार पीलवान, सतीश खटाना, विजय प्रधान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय अबुआ साथी प्रशिक्षण शिविर का समापन यह भी पढ़ें- चैंदरी अकबरपुर के ग्राम प्रधान की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.