जहानाबाद, अप्रैल 22 -- सर्पदंश के मामलों में देर से इलाज या झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ना हो सकता है जानलेवा विषैला सर्प डंसने पर घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचे करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को विषैला सर्प डंस ले, तो घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर सही इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में सर्पदंश के इलाज के लिए आवश्यक दवा एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और चिकित्सा टीम भी पूरी तरह तैयार रहती है। यह भी पढ़ें- हाथ में जिंदा कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, खौफ खाने लगे कर्मचारी; बच गई जान उन्हों...