जहानाबाद, फरवरी 26 -- वर्तमान प्रभारी के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी की स्थिति का लिया जायजा करपी, निज संवाददाता। मगध प्रमंडल, गया जी के क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. लालसा सिंह ने सिविल सर्जन को निर्देश जारी करते हुए करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के स्थान पर द्वितीय वरीय चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित करने का आदेश दिया है। जारी पत्र के अनुसार 21 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के संबं...