जहानाबाद, मई 5 -- करपी, निज संवाददाता। करपी निवासी असलम मंसूरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 7 में पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मेरे वार्ड में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से नल जल लगाया गया है। इसका टंकी प्रखंड कार्यालय में है। दूर होने के कारण पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण पेय जल का संकट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर 7 नंबर वार्ड में ही बस स्टैंड के निकट सिर्फ 300 फीट बोरिंग हुआ है। लेकिन इसके आगे कोई कार्य नहीं हुआ है।इस क्षेत्र में बहुत सारे गरीब लोग रहते हैं तथा चापाकल का भी अभाव है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गिरधर बरांव के लोग परेशान ऐसी स्थिति में पीने की पानी की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों ...