जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- अरवल, निज संवाददाता। अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान के द्वारा करपी प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुरारी में प्रस्तावित खेल कॉम्प्लेक्स एवं केन्द्रीय विद्यालय हेतु चिन्हित स्थल का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, करपी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपर समाहर्ता द्वारा प्रस्तावित स्थलों की भूमि की उपलब्धता, भौगोलिक स्थिति, पहुँच मार्ग, आधारभूत संरचना एवं भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत सभी पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया। खेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों हेतु बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, वहीं केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.