करपात्र जयंती पर शृंगेरी मठ में आज विशेष अयोजन
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आदि शंकराचार्य के बाद धर्म सम्राट की उपाधि पाने वाले उत्तर भारत के एकमात्र संत करपात्री महाराज की 119वीं जयंती पर महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में विशेष आयोजन 14 अगस्त को किया गया है। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा विद्वत गोष्ठी भी होगी। यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य आयोजन महेश चैतन्य ब्रह्मचारी, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बा राव एवं आचार्य अमित कुमार पांडेय ने गुरुवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से मठ में होने वाली विद्वत संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी होंगे। प्रात:काल चारों वेदों की दस शाखाओं के विद्वान वसंत पूजा करेंगे। समूचे आयोजन का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.