वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में शुक्रवार को धर्मसम्राट करपात्री महाराज का 119वां और ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक आचार्यों ने पूजन-अर्चन किया। शंकराचार्य की दीर्घायु के लिए मठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। इसके पश्चात श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद के नेतृत्व में भक्तों और मठ के बटुकों ने शंकराचार्य की चरण-पादुका का पूजन किया। इस दौरान सैकड़ों दंडी संन्यासियों का भंडारा हुआ। मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन और सोहर प्रस्तुत किया। उन्होंने नृत्य भी किया। श्रीविद्या मठ में दिनभर चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- गोरक्षा आंदोलन के सूत्रधार रहे स्वा...