गोंडा, अप्रैल 25 -- करनैलगंज , संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज की बदहाल व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर चला है । सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल के औचक निरीक्षण में अस्पताल की स्थिति दयनीय पाई गई थी । लापरवाही का आलम यह था कि अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. सौम्या बिना सूचना के गायब मिलीं, वहीं विशेषज्ञ डॉक्टर बिना ड्रेस और जरूरी उपकरणों के ओपीडी करते पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन रोकते हुए तीन दिन में जवाब तलब किया है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ घास-फूस उगी मिली थी और सभागार गंदगी से अटा पड़ा था। लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्सों के पास जांच किट तक नहीं थी, फिर भी प्रसव पंजिका में जांच रिपोर्ट दर्ज पाई गई। यह भी पढ़ें- देहात की चिकित्सा चौपट, 40 फीसदी हेल्थ-वेलनेंस सेंटर बंद सीएमओ ने इसे रि...