करनैलगंज में हुए हादसे में ज़ख्मी बालक की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच
गोंडा, जून 11 -- करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर भलियनपुरवा के पास बुधवार रात हुए भीषण कार हादसे में मौतों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इलाज के लिए ले जाते समय गंभीर रूप से घायल अंशुमान 10 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद गुरुवार को जब सभी शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल और कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन द्वारा शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। हादसे का शिकार हुए अंशुमान और गुलशन का अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर स्थित कटरा घाट पर किया गया जा रहा है। जबकि हसन मोहम्मद और इम्तियाज अली का जनाजा एक साथ दोपहर बाद उठेगा। यहां मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.