करनैलगंज में नशे में धुत बैंक मैनेजर ने गश्त कर रहे सिपाहियों को रौंदा, हालत नाजुक
गोंडा, मई 15 -- करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर रात गश्त पर निकले बाइक सवार दो सिपाहियों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान बैंक मैनेजर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली करनैलगंज में तैनात सिपाही हिमांशु प्रजापति और अनिल कुमार गुप्ता गुरुवार रात करीब 12 बजे बाइक से चौरी चौराहा की ओर गश्त पर निकले थे। जब वे गोनवा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.