गोंडा, मार्च 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। एसडीएम नेहा मिश्रा न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। वहीं, तालाबों, जलाशयों पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को दो ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया गया। एक तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से पक्का निर्माण होने के मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि ग्राम बरवलिया तालुकेदारी में धारा 24 के अंतर्गत एक मुकदमा न्यायालय पर विचाराधीन था। मामले की सुनवाई मौके पर की गई। उधर, ग्राम कुंवरपुर अमरहा में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिली थी जिसपर मौके का निरीक्षण किया गया तथा अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए राजस्व टीम को लगाया गया है। मौके का निरीक्षण करके कब्जेदारों को स्वतः कब्जा हटा लेने के लिए कहा गया है यदि कब्जा नहीं हटा तो बुलड...