शामली, मई 25 -- शामली। शहर के करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते पुराने पुल को तोड़ दिया गया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बेरिकेटिंग नहीं होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों कमलवीर एडवोकेट, वैभव कुमार का कहना है कि पुल टूटने के बाद मार्ग पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा घेराबंदी की गई है। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कोई भी वाहन सीधे नहर में गिर सकता है। खासकर बाहर से आने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्षेत्रवासि...