पीलीभीत, जून 25 -- बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पत्नी और भाई ने मौत का अलग अलग कारण पुलिस को बताया है।

परिवार के आरोप मृतक के भाई ने मौत से एक दिन पहले पत्नी और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने नशे की हालत में सोते समय मौत हो जाने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक का परिवार ग्राम करनापुर निवासी 32 वर्षीय छत्रपाल पुत्र भगवान दास का शव मंगलवार को उसके घर में मिला। उसके परिवार में पत्नी मोरकली, 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री हैं। युवक की अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

मौके की जानकारी मृतक की पत्नी मोरकली के अनुसार छत्रपाल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से नशे की ह...