गंगापार, जनवरी 31 -- नहर के पानी में चार माह का एक मासूम का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई । शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई किन्तु मासूम की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची ग्रामीणों की मदद से शव नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरिया थाना के करनाईपुर में शारदा सहायक खंड 39 नहर में शनिवार को चार बजे एक मासूम का शव उतराया था l ग्रामीण मवेशी को नहर पर चरा रहे थे। वह मासूम के शव देखकर हैरान हो गए, शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे शव को पहचान करने की बहुत कोशिश किया किन्तु कोई पहचान नहीं सका। सूचना पाकर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से मासूम के शव को नहर के पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम भेज दिया l बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि चार माह का मासूम बच्ची का शव ब...