अमरोहा, सितम्बर 26 -- हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में किसानों ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने और चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक शुरू करने की मांग रखी गई। गन्ना समिति से खाद व एनपीके उपलब्ध कराने, करनपुर से चीनी मिल तक नहर का किनारा पक्का कराने और झकड़ी-भदौरा मार्ग समेत मिल के आसपास की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की गई। किसानों ने बिजली विभाग से निर्बाध आपूर्ति और शोषण बंद करने की भी चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता सागर सिंह व संचालन काले सिंह ने किया। पंचायत में चीनी मिल व बिजली विभाग के अधिकारियों ने मांग पूर्ति का भरोसा दिया। इस दौरान हरिओम सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, अशोक देवी, ममता रानी, शीशपाल सिंह, राजीव चौधरी, ...