मिर्जापुर, मई 20 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के करनपुर व मड़वा धनावल जंगल में मंगलवार की दोपहर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग जंगल के कई हिस्सों में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी देर शाम तक वनविभाग की टीम आग बुझाने जंगल में नही पहुंची। तेज हवा के कारण आग पहाड़ के ऊपरी हिस्से में तेजी से फैलने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि आग सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जंगलों से बढ़ते हुए करनपुर व मड़वा धनावल पहाड़ तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से जंगल के हरे तेंदू,पलाश,नीम, अर्जुन,सलई, सिद्ध,बांस आदि के पेड़ जलकर राख हो गए। जंगल में तेजी से आग फैलने से वन्यजीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल ऑफ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...