करनडीह में पुस्तक मेला शुरू, हर विधा की किताबें उपलब्ध
जमशेदपुर, मई 12 -- समय इंडिया और पुस्तक मेला समिति की ओर से आयोजित पुस्तक मेला रविवार को दिशोम जाहेर करनडीह में शुरू हो गया। चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन सीबीएसई बोर्ड की आईएससी बायो साइंस की नेशनल टॉपर एवं सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव रंजीत कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण) रांची के डॉ. विजय प्रकाश ने किया। अपने संबोधन में शांभवी तिवारी ने सफलता के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किताबों से ही पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मोबाइल और स्क्रीन से सिरदर्द और तनाव, जबकि किताब पढ़ने में एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.