जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। करनडीह स्थित बिजली विभाग कैंपस के भीतर इंटरनेट टावर तेज आंधी-बारिश में क्षतिग्रस्त होकर मुख्य सड़क की ओर खतरनाक रूप से झुक गया। गनीमत रही कि टावर हाई वोल्टेज तार पर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है, लेकिन शनिवार शाम चार बजे तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विभागीय लापरवाही पर रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- 6 महीने से अंधेरे में हरनी गांव का रतली टोला, बिजली विभाग के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...