जमशेदपुर, मार्च 30 -- परसूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह चौक स्थित हीरो टू-व्हीलर सर्विस सेंटर में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 50 से 55 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल ने बताया कि 28 मार्च की शाम करीब सात बजे सेंटर बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर कैश काउंटर की खिड़की खुली हुई थी और दराज का ताला भी तोड़ा गया था। काउंटर में रखी लगभग 50 से 55 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिख रहे हैं। सभी चोर चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल है। फुटेज में चोरों को ताला तोड़ते और कैश काउंटर...