हाजीपुर, मई 15 -- लालगंज । सं.सू. कारताहां थाना क्षेत्र के चुलाई चौक पर 12 मई को पिंकी देवी की दहेज के लिए हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि दूसरी महिला विभा देवी की दहेजलोभियों ने हत्याकर शव गायब कर दिया। मामला गुरुवार की शाम की बताई गई है।

घटना का विवरण करताहां थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में 32 वर्षीय विवाहिता की हत्याकर शव नदी के किनारे दफन कर देने का मामला सामने आया है। मृत महिला खजुरिया गांव के अनिल राय की पत्नी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कारताहां थाना की पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृत महिला विभा देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मृतका के पिता को गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे हुई। इसके बाद वे पहुंचे और कारताहां थाना की पुलिस को लेकर बच्ची के घर पहुंचे, लेकिन सभी लोग घर बंदकर फरार हो गए थे। इसके बाद...