हाजीपुर, मई 27 -- लालगंज। संवाद सूत्र करताहां थाना परिसर में प्रेमी ने प्रेमिका की शादी रचाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हैं। जानकार लोग थाना परिसर में हुए शादी को कानून का उल्लंघन बता रहे हैं। लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष मैरिज रजिस्ट्रार की भूमिका में थे और प्रेमी के दोस्त गवाह। शादी या तो सामाजिक स्तर पर दोनों परिवार की आपसी सहमति से या फिर होता हैं,या फिर कोर्ट मैरेज।

शादी की प्रक्रिया थाना में शादी कब से शुरू हो गयी। दरअसल मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिला के बहिलबारा गांव की युवती करताहां थाना पर पहुंची और थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी निवासी चंदेश्वर साह के पुत्र छोटू कुमार से चल रहे प्रेम कहानी बताई। फिर युवती के प्रेमी छोटू कुमार को थाना पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने प्रेमी-प्रेमिका के परिजन से बात किया और दोन...