बहराइच, मई 8 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गेरूआ नदी के किनारे तराई की हरी-भरी वादियों में बसा करतर्निया घाट का जंगल बहराइच जिले की पहचान है। मोर, हिरण, बारहसिंगा, तेंदुआ, हाथी, डॉल्फिन और वन मुर्गी जैसे अनेक वन्यजीवों से आबाद यह जंगल पर्यटकों को हमेशा से अपनी ओर खींचता रहा है। इसी क्रम में किसान नेता मलकीत सिंह चीमा के यहाँ मेहमान बनकर आए परविंदर सिंह सम्मी अपने परिवार के साथ करतर्निया घाट में जंगल सफारी का आनंद लेने पहुँचे। सफारी के दौरान मोर, हिरण और बारहसिंगा को निकट से देखकर सभी पर्यटक उत्साहित हो उठे। लेकिन असली रोमांच तब आया, जब झाड़ियों में बैठे एक बाघ को अचानक पास से देखने का दुर्लभ अवसर मिला। उस पल सभी की साँसें थम-सी गईं और फिर खुशी की एक लहर सबके चेहरों पर दौड़ गई।इस यादगार सफारी में बलजीत कौर, सुखविंदर ...