गोपालगंज, अप्रैल 15 -- मांझागढ़। एक संवाददाता प्रखंड के आरएम पब्लिक स्कूल विशंभरापुर के मेधावी छात्र करण राज ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।करण राज की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इसे छात्र की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। करण राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज की सेवा करना है। विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों ने करण राज को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- मानस स्थली रेजिडेंशियल से यशराज सिंह ने किया टॉप यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर...