रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें महासभा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। 11 मई को प्रदीप बत्रा के देहरादून स्थित आवास पर आयोजित बैठक में महासभा के पुनर्गठन के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद विभिन्न दौर की बैठकों और विचार-विमर्श के उपरांत नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। मंगलवार को नई कार्यकारिणी में हरिद्वार के करण मल्होत्रा को अध्यक्ष, रुद्रपुर के राजकुमार फुटेला को महासचिव, देहरादून के पंकज मैसोन को गढ़वाल अध्यक्ष, रुद्रपुर के हरीश जल्होत्रा को कुमाऊं अध्यक्ष, कोटद्वार के अनिल भोला एवं गदरपुर के राजेश डाबर ...