जहानाबाद, जनवरी 13 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में मंगलवार की सुबह खलिहान में आग लग गई, जिसमे गांव के ही एक किसान जवाहिर यादव के खलिहान में रखे पांच बिगहा का पुआल जलकर राख हो गया। अगलगी के बाद ग्राम में एकाएक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दरमयान किसी ने इसकी सूचना मेहंदीया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा को दी। जिसके बाद अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया। इस दौरान एक व्यक्ति हल्का झुलस भी गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.