नई दिल्ली, मई 28 -- करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया है। हाल ही में वो उनकी फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस बीच आज यानी गुरुवार को खबर आई कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, फराह खान समेत बॉलीवुड के लगभग हर स्टार को अनफॉलो कर दिया है। करण बॉलीवुड एक्टर्स में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। करण ने ऐसा क्यों किया अभी इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।करण जौहर ने इंस्टाग्राम से शाहरुख समेत तमाम सेलेब्स को किया अनफॉलो करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समते लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्हें वो फॉलो करते थे, सबको अनफॉलो कर दिय...