करण की हत्या में गुत्थियों को सुलझाने में जुटी पुलिस
धनबाद, अगस्त 3 -- सरायढेला जगजीवन नगर में शनिवार सुबह हुई टोटो चालक करण कुमार राम की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या मामले में पुलिस चोरी के प्रयास सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस इस हत्याकांड की कई गुत्थियों को सुलझाने में जुटी है। कांड में गिरफ्तार नामजद आरोपी व पड़ोसी शिव प्रकाश और कन्हाई लाल भट्टाचार्य को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि मृतक करण का चोरी का इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी कन्हाई लाल की ओर से बताया गया कि वह चोरी के लिए घर में घुसा था, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सरायढेला में टोटो चालक की पीट-पीट कर हत्या, हंगामा कांड के तीसरे प्रमुख आरोपी व सेंट्रल अस्पताल का ड्रेसर मुक्तेश्वर महतो की सरगर्मी से तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.