लखनऊ, मार्च 13 -- गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, कई पदाधिकारियों समेत 20 से अधिक लोगों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। संदीप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ के कार्यक्रम के दौरान सीएमएस में विरोध प्रदर्शन व उनसे सवाल करने के मकसद से गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया। संदीप सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हमारे सांसद हैं। दो दिन का उनका लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए उनसे मिलकर यूजीसी बिल को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहते थे। उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को कोई प्रदर्शन नहीं करना था। गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे वह विरामखंड दो स्थित आवास से निकलने की तैयारी...