जमशेदपुर, जुलाई 13 -- बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के बाहर आदित्यपुर के हरिओम नगर निवासी हिमांशु सिंह की तेरहवीं में रविवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत शामिल हुए। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ. राज शेखावत ने झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उससे यह साफ जाहिर होता है कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यह भी पढ़ें- पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत का मामला पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, एनएचआरसी ने शिकायत स्वीकार की हिमांशु के पिता ...