मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में महाराणा सांगा उर्फ महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि महाराणा संग्राम सिंह, महाराणा कुंभा के बाद सबसे प्रसिद्ध महाराजा थे। मेवाड़ में सबसे महत्वपूर्ण शासक थे। अपनी शक्ति के बल पर मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया। राजपूताना के सभी राजाओं को संगठित किया। राणा रायमल की मृत्यु के बाद, 1509 में, राणा सांगा मेवाड़ के महाराणा बन गए। राणा सांगा ने अन्य राजपूत सरदारों के साथ सत्ता का आयोजन किया। दिल्ली, गुजरात, व मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की ऱक्षा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व वैज्ञानिक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्य...