बाराबंकी, फरवरी 12 -- रामसनेहीघाट। सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। पोस्ट हटाने के दबाव और उसके बाद दर्ज हुए मुकदमे से नाराज करणी सेना के पदाधिकारियों व समर्थकों ने गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में थाने पर पहुंचकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के चलते लगभग दो घंटे तक थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस उपाधीक्षक से वार्ता के उपरांत दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी वापस हुए। पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र ने बताया कि पूर्व में सावन यादव की तहरीर पर अभिनव सिंह सहित 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को अभिनव सिंह की तहरीर पर सावन यादव समेत दो दर्जन लोगों के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो...