शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- सिंधौली। यूजीसी और आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे करणी सेना के जिला संयोजक राजपाल सिंह और जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। बताया गया कि दोनों पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के चलते दोनों पदाधिकारी जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...