जमशेदपुर, जुलाई 1 -- झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता की हत्या हो गई। हत्या के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के कुछ इलाकों में बुधवार को धारा 163 लागू कर दी है। इस दौरान कुछ इलाकों में कई चीजों पर पाबंदी रहेगी। बता दें कि जमशेदपुर के बिष्टूपुर में एक बार में छेड़खानी का विरोध करने पर करणी सेना के नेता हिमांशू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनका दोस्त भी चाकू लगने से घायल हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। अब हत्या के बाद सोमवार से चल रहे विरोध प्रदर्शन को और बढ़ता देख प्रशासन ने ऐक्शन लेते हुए कुछ संवेदनशील इलाकों में धारा-163 लागू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस दौरान विरोध प्रदर्शन हिंसक हो सकते हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड के 16 जिलों में होगी झ...