करणी सेना के अभिषेक ठाकुर बने प्रदेश महामंत्री युवा
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- काशीपुर। करणी सेना की बैठक रविवार को शिवम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही यूएसनगर जिले में विस्तार कर नए दायित्व की घोषणा की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति कल्पना वर्मा, महामंत्री हरीश प्रकाश, मंत्री शिवम ठाकुर व सह मंत्री राजा प्रजापति ने नए दायित्वों की घोषणा की।इसमें अभिषेक ठाकुर को प्रदेश महामंत्री युवा शक्ति, संजीव कुमार को जिलाध्यक्ष युवा शक्ति, रोहित को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माधुरी को जिलाध्यक्ष महिला शक्ति और कशिश सक्सेना को जिला संगठन महामंत्री महिला शक्ति नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.