बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- प्रशासन द्वारा 20 सितम्बर को दिल्ली में जंतरमंतर पर प्रस्तावित करणी सेना की महापंचायत में लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष डा. राज शेखावत द्वारा बनैल के शिव मंदिर पर धरना रात करीब 10 बजे समाप्त हो गया। धरना स्थल पर मौजूद पुलिस ने राज शेखावत को बुलंदशहर की सीमा से बाहर जाकर छोड़ा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत अपनी टीम के साथ जंतरमंतर पर होने वाली यूसीजी कानून के खिलाफ होने वाली महापंचायत के लिए सवर्ण लोगों को आमन्त्रित करने पीले चावल लेकर बनैल पहुंचे थे। सूचना पर एसपी देहात,एसपी नगर,एसडीएम शिकारपुर भारी पुलिस बल के साथ बनैल पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- आमंत्रण यात्रा रोकने के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनशन पर बैठे तथा करणी सेना से ...