नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संगम विहार क्षेत्र में करणी सिंह शूटिंग रेंज रोड तीन अप्रैल तक दोनों तरफ से बंद रहेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग एच-ब्लॉक शिव मंदिर से करणी सिंह शूटिंग रेंज तक एप्रोच रोड और साइड ड्रेन का निर्माण करा रहा है। सड़क बंद होने से फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके से संगम विहार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि वाहन चालक पुल प्रह्लादपुर रोड से सूरजकुंड क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्तों और अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इनमें एमबी रोड पर करणी सिंह शूटिंग रेंज रेड लाइट और शूटिंग रेंज के गेट के पास से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ द...