करणी मंदिर से निकली भव्य कावड़ यात्रा, बाबा सिद्धेश्वर नाथ का किया गया जलाभिषेक
चाईबासा, अगस्त 23 -- चाईबासा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आज रविवार को श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने करणी मंदिर से पवित्र जल कावड़ में भरकर भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा की और श्री श्री बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया।सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं ने कावड़ में पवित्र जल लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा वातावरण "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्रियों में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सभी भक्तों के कल्याण की मंगलकामना की। भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई इस कावड़ यात्रा ने श्रद्धालुओं में शिवभक्ति और आस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.