जहानाबाद, मई 11 -- चालक बस छोड़ फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ- अरवल राष्ट्रीय उच्च पथ-33 स्थित खलिसपुर गांव के समीप करडूआ पुल पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल शिक्षक का इलाज गंभीर हालत में घायल शिक्षक को चिकित्सार्थ सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की पहचान पाली बाजार स्थित स्वर्गीय अनंत साहू उच्च विद्यालय के शिक्षक नितिन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे जहानाबाद शहर स्थित बाल्टी फैक्ट्री के समीप अपने आवास से बाइक द्वारा विद्यालय ड्यूटी के लिए ज...