मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र से अगवा एक महिला और तीन युवतियों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। वहीं, दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीन युवतियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई थी, जबकि बरामद एक बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी। अपर थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि सभी का बुधवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...