मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गवसरा वार्ड दो में बुधवार की दोपहर भीषण अगलगी में 45 घर जलकर राख हो गए। तुलसी सहनी के घर से अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते 44 और घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। धुआं से आसमान में बादल जैसा नजारा दिखने लगा था। अगलगी में दो बाइक, 10 बकरियां, भारी मात्रा में अनाज, फर्नीचर, बर्तन, गहने खाक हो गए। सूचना पर बंगारी, जीयन, महमदपुर, अख्तियारपुर, नरहरसराय व करजा समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान कुछ ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गए। स्थानीय रामनरेश सहनी की सूचना पर करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने जिला मुख्यालय से दमकल की पांच गाड़ियां मंगवाईं, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अंचल कार्यालय के कर्मचारी की मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.