करजा में बदमाशों ने अधिवक्ता से की मारपीट
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा से प्रतापपुर जाने के दौरान बदमाशों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। घायल प्रतापपुर निवासी अधिवक्ता तथा राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महासचिव प्रेम कुमार पंकज को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत रविवार को मेडिकल पहुंचकर अधिवक्ता का हाल-चाल जाना। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की है। जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन नामजद दो अज्ञात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.