मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बथना में बुधवार शाम असामाजिक तत्वों ने घर पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। विरोध करने पर विकास कुमार और उनकी दादी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की मदद से दादी-पोते को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर बथना निवासी विकास कुमार ने विशाल कुमार, उसकी पत्नी झुनकी कुमारी व अहियापुर थाने के फतेहपुर बखरी निवासी उसकी बहन व दो अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। विकास कुमार ने बताया कि सभी आरोपित घर पर चढ़कर मारपीट की। यह भी पढ़ें- करजा में घर पर चढ़कर दादी-पोते को पीटा, फायरिंग पत्नी की सोने की चेन, जेवर सहित दो लाख रुपए लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।बताया कि झुनकी कुमारी के पहले ...