मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने शनिवार को करजा थाने में हथौड़ी थाना क्षेत्र के झउआ ताराजीवर निवासी राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 दिसंबर की सुबह छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए गई। जब शाम तक नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की। पता चला कि राहुल छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गया है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.